बंद

    श्री रवि कुमार अहीर

    RAVI KUMAR AHIR

    श्री रवि कुमार अहीर केंद्रीय विद्यालय संगठन के बहुत मेहनती और समर्पित शिक्षक हैं और वर्तमान में, वह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कांकेर (सी.जी.) में टीजीटी (गणित) के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षण के साथ-साथ उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक संसाधक के रूप में विभिन्न कार्यशालाओं में काम किया है। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रायपुर क्षेत्र की टीम का दो बार प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी कैम्पटी (नागपुर) से एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर का कमीशन लिया और वर्तमान में विद्यालय में सेकेंड ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उनके काम के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ एएनओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2018 में उन्हें केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ